ज्वेलरी शॉप संचालक को बातों में उलझाकर उठाईगिरों ने गल्ले में किया हाथ साफ, दो लाख लेकर हुए फरार

Ads

ज्वेलरी शॉप संचालक को बातों में उलझाकर उठाईगिरों ने गल्ले में किया हाथ साफ, दो लाख लेकर हुए फरार

  •  
  • Publish Date - June 2, 2019 / 05:44 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:53 PM IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में लगातार अपराध का ग्राफ बढ़ते जा रहा है। बेखौफ अपराधी खुलेआम वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चकमा देकर फरार हो जाते हैं। इसी का ताजा मामला रविवार को देखने को मिला। उठाईगिरों ने सदर बाजार स्थित एक ज्वेलरी शॉप से लगभग 2 लाख रुपए लेकर फरार हो गए। जानकारी होने पर ज्वेलरी शॉप के संचालक ने पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फूटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।

Read More: बदहाल विद्युत व्यवस्था की शिकायत लेकर कॉल सेंटर पहुंचे उपभोक्ता, MD ने अधिकारियों को लगाई फटकार

मिली जानकारी के अनुसार सदर बाजार स्थित एक ज्वेलरी शॉप पर दो उठाईगिरी ग्राहक बनकर पहुंचे। इस दौरान दुकानदार अपनी दुकान बंद कर रहा था। उठाईगिरों में से एक ज्वेलरी शॉप संचालक को बातों में उलझाकर रखा और दूसरे ने गल्ले में हाथ साफ कर दिया। आरोपियों ने गल्ले से 2 लाख रुपए पार कर दिया।

<iframe width=”1019″ height=”573″ src=”https://www.youtube.com/embed/BMH3Z7XJxCE” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>