इस शहर में आवारा कुत्तों ने 48 घंटे में 15 और 6 महीने में 7 हजार से ज्यादा लोगों को बनाया शिकार

Ads

इस शहर में आवारा कुत्तों ने 48 घंटे में 15 और 6 महीने में 7 हजार से ज्यादा लोगों को बनाया शिकार

  •  
  • Publish Date - May 31, 2019 / 06:52 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:10 PM IST

ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर में इन दिनों कुत्तों ने जमकर आतंक मचाया हुआ है। स्थिति यह है कि पिछले पिछले 48 घंटे में 15 लोगों पर कुत्तों ने हमला किया है जबकि पिछले छह महीने में कुत्तों ने 7865 लोगों को अपना शिकार बनाया है।

शहर के जयारोग्य अस्पताल में रोजाना ही कुत्ते के काटे जाने पीड़ितों की भीड़ मिल रही है। बताया जा रहा है कि शहर में आवारा कुत्तों की तादाद करीब 35 हजार है। इनकी संख्या में हर साल 20 फीसदी की दर से इजाफा हो रहा है। गरमी में कुत्तों के हमलों की संख्या और बढ़ गई है।

यह भी पढ़ें : इस राज्य में 7000 किसानों पर दर्ज हैं अलग-अलग मुकदमे, मंत्री का दावा- छिंदवाड़ा में एक भी शख्स बेरोजगार नहीं 

जानकारों की मानें तो कुत्ते खाना और पानी ना मिलने से आक्रामक हो रहे हैं। भूखे प्यासे कुत्ते ज्यादा हमले कर रहे हैं। मंगलवार को ही ग्वालियर के मुरार इलाके में आवारा कुत्तों ने एक 4 साल की मासूम की जान ले ली। 4 साल की मासूम बच्ची रोशनी अपने घर के बाहर खेल रही थी तभी मोहल्ले के आवारा कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया और उसे घसीट कर गली के बाहर ले गए।