छत्तीसगढ़ के इन शहरो के बीच जल्द शुरू हो सकती है ट्रेन, रेलवे जारी करेगी नोटिफिकेशन

Ads

छत्तीसगढ़ के इन शहरो के बीच जल्द शुरू हो सकती है ट्रेन, रेलवे जारी करेगी नोटिफिकेशन

  •  
  • Publish Date - February 15, 2021 / 06:31 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:17 PM IST

बिलासपुर: SECR के अंतर्गत आने वाले बिलासपुर, झारसुगड़ा समेत कई और स्टेशनों के बीच 13 और लोकल स्पेशल ट्रेन शुरू होने वाली है। नई लोकल स्पेशल के परिचालन को लेकर रेलवे जल्द नोटिफिकेशन जारी करने जा रहा है। SECR ने 19 और लोकल ट्रेनों की स्वीकृति रेल मंत्रालय से मांगी थी।

Read More: किसान नेता राकेश टिकैत ने ‘भगवान हनुमान’ को आंदोलन में घसीटा, कह दी ये बड़ी बात

बता दें कि कोरोना की वजह से बंद लोकल ट्रेनों का परिचालन हाल में बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग और डोंगरगढ़ शहरों के बीच किया गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि रेलवे बोर्ड से स्वीकृति मिलने के बाद महीने के अंत तक बाकी बचे ट्रेनों को चलाया जा सकता है। जिससे झारसुगड़ा, चिरमिरी, गोंदिया,  छिंदवाड़ा, इतवारी स्टेशनों से ट्रेनें शुरू हो सकती है। 

Read More: नवा रायपुर में स्थापित होगा राष्ट्रीय स्तर का उच्च स्तरीय स्कूल, सीएम भूपेश बघेल ने किया 10 एकड़ जमीन देने का ऐलान

 

ताजा खबर