उमेश पटेल और जयसिंह के विभागों की अनुदान मांगें पारित, कॉलेजों में बनेंगे हेल्पडेस्क और प्लेसमेंट सेल

Ads

उमेश पटेल और जयसिंह के विभागों की अनुदान मांगें पारित, कॉलेजों में बनेंगे हेल्पडेस्क और प्लेसमेंट सेल

  •  
  • Publish Date - February 25, 2019 / 04:14 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:51 PM IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में सोमवार को मंत्री उमेश पटेल और मंत्री जयसिंह अग्रवाल से संबंधित विभागों का बजट पारित हुआ। उच्च शिक्षा और खेल मंत्री उमेश पटेल ने सदन में जानकारी दी कि उनके चार विभाग के लिए 1122 करोड़ रु का बजट स्वीकृत किया गया है। उन्होंने बताया कि इस साल खेल एवं युवा कल्याण विभाग में 16 करोड़ की कटौती गई है।

उन्होंने कहा कि सभी कालेजों में हेल्पडेस्क और प्लेसमेंट सेल बनाया जाएगा। इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक कॉलेज के सिलेबस में बदलाव किया जाएगा। मंत्री उमेश पटेल ने बताया कि प्रदेश के शिक्षण संस्थानों में रिक्त पदों की भर्ती जारी है। पदोन्नत पदों को DPS के माध्यम से भरा जाएगा। मंत्री उमेश पटेल ने बताया कि सभी 5 संभाग के लिए 55 खेल प्रशिक्षक और रायपुर खेल अकादमी में बोर्डिंग और डाइट की व्यवस्था की जाएगी। 19 जिलो में कन्या कालेज खोलने का प्रस्ताव है। 4 जिलों में मॉडल कालेज भी बनाए जाएंगे। उमेश पटेल ने बताया कि BPL छात्रों को निशुल्क पुस्तक देंगे। वही ट्रिपल आईटी में नए ब्रांच आर्टिफ़िशल इंटेलिजेन्स की पढ़ाई होगी।

यह भी पढ़ें : वन विभाग में बड़ा फेरबदल, राकेश चतुर्वेदी नए पीसीसीएफ, देखिए तबादला आदेश 

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने बताया कि उनके विभाग के लिए 16 सौ 50 करोड़ रुपए का बजट पास हुआ है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस सरकार ने छोटे आकार की ज़मीनों की रजिस्ट्री शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि लालपुर थाना को उपतहसील बनाया गया है। वहीं जगदलपुर में सप्ताह में एक दिन लिंक कोर्ट लगाया जाएगा। 52 नए उप तहसील में स्वीकृत पद भरे जाएंगे। उन्होंने कहा कि अवैध प्लाटिंग पर होगी कारवाई। अधिग्रहित जमीनों का मुआवजा जल्द ही दिया जाएगा।