छोटे भाई ने बड़े भाई और भाभी को मारी गोली, मौत से इलाके में फैली सनसनी

Ads

छोटे भाई ने बड़े भाई और भाभी को मारी गोली, मौत से इलाके में फैली सनसनी

  •  
  • Publish Date - October 16, 2020 / 01:34 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:47 PM IST

सतना। मध्यप्रदेश के सतना जिले में घरेलू विवाद को लेकर गोली चल गई। छोटे भाई ने बड़े भाई और भाभी को गोली मार दी। वारदात में मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। सिटी कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज किया है।

Read More News: खबर का असर! अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के फोटो लगे फर्जी जॉबकार्ड बनाने का मामला, जांच करने पहुंचा अधिकारियों का दल

जानकारी के अनुसार पिछले कई दिनों से दोनों भाईयों के बीच जमीन को लेकर विवाद हो रहा था। वहीं आज दोपहर बाद में विवाद इतना बढ़ गया कि छोटे भाई बृजेश प्रताप सिंह ने गुस्से में अपने बड़े भाई और भाभी पर गोली चला दी।

Read More News:‘किसान सम्मान निधि योजना’ के लिए पंजीयन के नाम पर कम्प्य़ूटर ऑपरेटर ने अन्नदाताओं से मांगे 

गोली गलने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इधर गोली की आवाज सुनते ही इलाके में हडकंप मच गया। वहीं आरोपी बृजेश को घेरकर पकड़ लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Read More News: #IBC24AgainstDrugs: ड्रग्स और क्रिकेट सट्टा के नेक्सस पर लगातार कार्रवाई पर युकां प्रवक्ता सुबोध हरितवाल ने दी SSP को बधाई