झारखंड में कोरोना वायरस के 1,152 नये मामले सामने आये

Ads

झारखंड में कोरोना वायरस के 1,152 नये मामले सामने आये

  •  
  • Publish Date - September 11, 2020 / 01:06 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:54 PM IST

रांची, 11 सितंबर (भाषा) झारखंड में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण से दो और लोगों की मौत होने से मृतकों की कुल संख्या 517 पहुंच गयी है जबकि शुक्रवार को संक्रमण के 1,152 नये मामले सामने आने के बाद राज्य में मामलों की कुल संख्या बढ़कर 58,079 हो गयी है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

रिपोर्ट के अनुसार राज्य में 58,079 संक्रमितों में से 42,115 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं। इसके अलावा 15,447 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है जबकि इस महामारी से 517 मरीजों की मौत हो चुकी है।

भाषा इन्दु देवेंद्र

देवेंद्र