जम्मू कश्मीर के कटरा में वाहन पलटने से सीआईएसएफ के नौ जवानों समेत 10 लोग घायल

Ads

जम्मू कश्मीर के कटरा में वाहन पलटने से सीआईएसएफ के नौ जवानों समेत 10 लोग घायल

  •  
  • Publish Date - June 29, 2026 / 02:59 PM IST,
    Updated On - June 29, 2026 / 02:59 PM IST

जम्मू, 29 जून (भाषा) जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में कटरा के पास सोमवार को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) का एक वाहन पलटने से उसमें सवार नौ जवानों समेत 10 लोग घायल हो गए जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार, सीआईएसएफ की ड्यूटी पर तैनात वाहन ताराकोटे–बालिनी मार्ग पर एक तीखे मोड़ के पास पलट गया। उन्होंने बताया कि नौ जवानों के अलावा वाहन का चालक भी घायल हुआ है।

उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल हुए तीन जवानों को जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि सात अन्य जवानों को मामूली चोटें आई हैं और उन्हें कटरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया है।

जीएमसी अस्पताल रेफर किए गए घायल जवानों की पहचान हेड कांस्टेबल पी. के. टिट्रिया, हेड कांस्टेबल एम. एम. डे और कांस्टेबल शौमी के रूप में हुई है। कांस्टेबल शौमी के सिर में गंभीर चोट आई है।

उप महानिरीक्षक (रियासी-उधमपुर रेंज) शिव कुमार शर्मा घायलों के इलाज की जानकारी लेने के लिए अस्पताल पहुंचे।

भाषा प्रचेता संतोष

संतोष