हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में स्कूल बस पलटी, छह छात्रों समेत 10 लोग घायल

Ads

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में स्कूल बस पलटी, छह छात्रों समेत 10 लोग घायल

  •  
  • Publish Date - January 27, 2026 / 05:51 PM IST,
    Updated On - January 27, 2026 / 05:51 PM IST

शिमला, 27 जनवरी (भाषा) कांगड़ा जिले के जयसिंहपुर उपमंडल में मंगलवार को एक निजी स्कूल बस पलट गई जिससे छह छात्रों समेत कम से कम 10 लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, शिवनगर के पास लाहट-शिवनगर लिंक रोड पर हुए इस हादसे में छह बच्चे, दो शिक्षक, बस चालक और परिचालक घायल हो गए।

मौके पर पहुंची पुलिस की एक टीम ने घायलों को बस से निकाला और उन्हें पालमपुर सिविल अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस ने बताया कि जांच की जा रही है।

भाषा यासिर पवनेश

पवनेश