महाराष्ट्र में 1026, तमिलनाडु में 716 और गुजरात में 362 नए मामलों की पुष्टि, जानिए पश्चिम बंगाल और राजस्थान में कितने कोरोना मरीज आए सामने

Ads

महाराष्ट्र में 1026, तमिलनाडु में 716 और गुजरात में 362 नए मामलों की पुष्टि, जानिए पश्चिम बंगाल और राजस्थान में कितने कोरोना मरीज आए सामने

  •  
  • Publish Date - May 12, 2020 / 06:16 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:19 PM IST

नई दिल्ली: कोरोना का संक्रमण को रोकने के लिए केंद्र सरकार ने केंद्र सरकार ने पूरे देश में लॉक डाउन कर दिया है। बावजूद इसके देश में सक्रमित मरीजों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। हालात को देखते हुए पीएम मोदी ने आज राष्ट्र के नाम संबोधन देते हुए लॉक डाउन 4.0 का ऐलान कर दिया है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा है कि इस दौरान सरकार कई सेवाओं में छूट दी जाएगी। आइए जानते हैं कि भारत में आज सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित मरीज मिले।

Read More: मध्यप्रदेश में आज 200 से अधिक नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, 4 की मौत

महाराष्ट्र
आज महाराष्ट्र में 1026 नए #COVID19 मामले मिसे और 53 मौतें हुईं। राज्य में कुल मामलों की संख्या अब 24427 है, जिसमें 921 मौतें शामिल हैं। मुंबई में आज 426 नए पॉजिटिव मामले मिले और 28 मौतें हुईं, यहां कुल पॉजिटिव मामले 14781 हो गए, मौत का आंकड़ा बढ़कर 556 हो गया है। आज अस्पतालों से कुल 203 लोगों को छुट्टी दे दी गई, 3313 लोगों को आज तक डिस्चार्ज किया गया।

Read More: ऑस्ट्रेलियाई टीम की ताजा रैंकिंग पर गौतम गंभीर ने सवाल उठाए, बोले मेरे हिसाब से इंडिया ही नंबर वन

तमिलनाडु
आज राज्य में 716 नए मामले सामने आने के बाद तमिलनाडु में कुल पॉजिटिव मामले 8718 हो गए हैं। आज 8 मौतें दर्ज की गई, कुल मौत का आंकड़ा 61 हो गया है। कुल 2134 लोगों को आज तक छुट्टी दी गई है।

Read More: राजधानी रायपुर में भारी मात्रा में प्रतिबंधित गुटखा और सिगरेट जब्त, कल भी जब्त किया गया था 40 लाख का गुटखा और गुड़ाखू

गुजरात
पिछले 24 घंटों में गुजरात में #COVID19 के 362 नए मामले सामने आए हैं। कुल मामलों की संख्या 8904 हो गई है, जिसमें 3246 ठीक / डिस्चार्ज और 537 मौतें शामिल हैं।

Read More: पहली रिपोर्ट निगेटिव आने पर कोरोना मरीजों को किया जाएगा डिस्चार्ज, लागू होगी केंद्र सरकार की नई गाइडलाइन

राजस्थान
राजस्थान में आज रात 9 बजे तक 138 नए #COVID19 मामले सामने आए और 4 मौतें हुईं। राज्य में कुल मामलों की संख्या अब 4126 है, जिनमें 1555 सक्रिय मामले और 117 मौतें शामिल हैं।

Read More: अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, 4 की मौत, एक गंभीर

पश्चिम बंगाल
पश्चिम बंगाल में आज 110 नए #COVID19 मामलों की पुष्टि हुई। राज्य में कुल मामलों की संख्या अब 2173 हो गई है, जिसमें 1363 सक्रिय मामले और 126 मौतें शामिल हैं।

Read More: घूस लेने की शिकायत पर प्रधान आरक्षक निलंबित, डीजीपी ने महिलाओं और बच्चों के मामलों को जल्द निपटाने के दिए निर्देश