मिजोरम में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,089 नए मामले,245 बच्चे शामिल

Ads

मिजोरम में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,089 नए मामले,245 बच्चे शामिल

  •  
  • Publish Date - September 12, 2021 / 12:29 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:48 PM IST

आइजोल, 12 सितंबर (भाषा) मिजोरम में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,089 नए मामले सामने आए जो कि एक दिन पहले सामने आए मामलों से 364 ज्यादा हैं। नए संक्रमितों में 245 बच्चे भी शामिल हैं।

स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि नए मामले सामने आने के बाद यहां कुल मामलों की संख्या बढ़कर 70,840 हो गई है।

उन्होंने कहा कि आइजोल के पास जोराम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कोविड-19 से तीन और मरीजों की मौत हो गई जिसके बाद मृतकों की संख्या 236 पर पहुंच गई है। अधिकारी ने कहा कि संक्रमण दर बढ़कर 13.98 प्रतिशत हो गई है जो शनिवार को 10.73 प्रतिशत थी।

मिजोरम में अभी 12,429 मरीज उपचाराधीन हैं और अब तक 58,175 लोग ठीक हो चुके हैं। राज्य में 6.63 लाख से ज्यादा लोगों को कोविड रोधी टीका दिया जा चुका है जिसमें से 2.98 लाख लोगों ने टीके की दोनों खुराक ली है।

भाषा यश शोभना

शोभना