दिसपुर: 10th Board Science Paper Leak देश के कई राज्यों में इन दिनों 10वीं-12वीं बोर्ड की परीक्षाएं चल रही है। लेकिन इस बीच असम से एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि असम 10वीं बोर्ड परीक्षा का सामान्य विज्ञान पेपर लीक हो गया है। बताया जा है कि सामान्य विज्ञान का सी सेट का पेपर लीक हुआ है। इस बात की जानकारी खुद शिक्षा मंत्री ने ट्वीट करके दी है।
Read More: जनता पर महंगाई की दोहरी मार, फिर से बढ़ाए गए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें अपके शहर का रेट
10th Board Science Paper Leak 10वीं परीक्षा पेपर लीक होने के संबंध में असम के एजुकेशन मंत्री ने ट्वीट कर बताया है कि 13 मार्च, 2023 को होने वाली एचएसएलसी परीक्षा के सामान्य विज्ञान (सी3) के प्रश्न पत्रों का लीकेज एक आपराधिक मामला दर्ज किया गया है और सीआईडी असम द्वारा इसकी जांच की जाएगी। दोषियों और साजिशकर्ताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
परीक्षाओं का सीजन जारी है, ऐसे में कई जगहों पर पेपर लीक होने की खबर सामने आते रहती है। हालांकि पेपर लीक होने के बाद प्रशासन द्वारा उचित कार्रवाई की जाती है। हाल ही में बिहार बोर्ड की परीक्षाएं समाप्त हुई है, बिहार बोर्ड परीक्षा में भी खबर लीक सामने आई थी। वहीं असम बोर्ड परीक्षा में 10वीं का पेपर लीक होने के बाद नई तारीख की घोषणा जल्द की जाएगी। स्टूडेंट्स को स्कूलों से सभी जानकारी प्राप्त हो जाएगी।
বিষয় – ২০২৩ চনৰ ১৩ মাৰ্চত অনুষ্ঠিত হ’বলগীয়া এইচ এছ এল চি পৰীক্ষাৰ সাধাৰণ বিজ্ঞান (চি ৩) প্ৰশ্নকাকত ফাদিল হোৱা – এটা অপৰাধমূলক গোচৰ ৰুজু কৰা হৈছে আৰু ইয়াৰ তদন্ত চি আই ডি অসমে কৰিব। দোষী আৰু ষড়যন্ত্ৰকাৰীৰ বিৰুদ্ধে আইনগত ব্যৱস্থা গ্ৰহণ কৰা হ’ব।@assampolice @DGPAssamPolice…
— GP Singh (@gpsinghips) March 12, 2023