मवेशी तस्कर से 11 गोवंश मुक्त कराए: मुख्यमंत्री हिमंत
मवेशी तस्कर से 11 गोवंश मुक्त कराए: मुख्यमंत्री हिमंत
गुवाहाटी, सात सितंबर (भाषा) असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने सोमवार को कहा कि कोकराझार पुलिस ने दो अलग-अलग अभियानों में मवेशी तस्करी के एक संदिग्ध आरोपी को गिरफ्तार कर 11 गोवंश मुक्त कराए हैं।
उन्होंने कहा कि राज्य में मवेशी तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
शर्मा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि मवेशी तस्करी के खिलाफ दो प्रमुख अभियानों में कोकराझार पुलिस ने 11 गोवंश मुक्त कराए और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।
हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि ये अभियान कब चलाए गए थे।
शर्मा ने कहा कि इस नेटवर्क से जुड़े लोगों की पहचान करने के लिए जांच जारी है।
उन्होंने कहा, ‘‘मवेशी तस्करी के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।’’
भाषा खारी नेत्रपाल
नेत्रपाल

Facebook


