जम्मू में हिरासत में लिये गये पाकिस्तानी नागरिक को अंतरराष्ट्रीय सीमा के रास्ते वापस भेजा गया

जम्मू में हिरासत में लिये गये पाकिस्तानी नागरिक को अंतरराष्ट्रीय सीमा के रास्ते वापस भेजा गया

जम्मू में हिरासत में लिये गये पाकिस्तानी नागरिक को अंतरराष्ट्रीय सीमा के रास्ते वापस भेजा गया
Modified Date: September 7, 2026 / 03:17 pm IST
Published Date: September 7, 2026 3:17 pm IST

जम्मू, सात सितंबर (भाषा) भारतीय सीमा में गलती से दाखिल होने की वजह से हिरासत में लिये गए पाकिस्तानी नागरिक को सोमवार को जम्मू से लगती अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान रेंजर्स को सौंप दिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार, व्यक्ति की पहचान सियालकोट के लुनी पुंद्रा गांव के निवासी नजीर साधिर के रूप में हुई है जिसे सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने गोलपत्तन सीमा चौकी क्षेत्र में पाकिस्तानी रेंजर्स को सौंप दिया है।

उन्होंने बताया कि साधिर को तीन सितंबर को जम्मू के कनाचक इलाके में सीमा पार कर भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने के तुरंत बाद पकड़ लिया गया था।

अधिकारियों ने बताया कि घुसपैठिए से पूछताछ में पता चला कि वह पाकिस्तान के सीमावर्ती गांव का रहने वाला है और गलती से भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कर गया था।

अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद बीएसएफ के जवानों ने अपने पाकिस्तानी समकक्ष रेंजर्स के अधिकारियों के साथ आधिकारिक बैठक की। बातचीत के बाद साधिर को पाकिस्तानी अधिकारियों को सौंप दिया गया।

भाषा प्रचेता धीरज

धीरज


लेखक के बारे में