उप्र: अयोध्या में 11 वर्षीय लड़की से सामूहिक दुष्कर्म, दो लोग गिरफ्तार

Ads

उप्र: अयोध्या में 11 वर्षीय लड़की से सामूहिक दुष्कर्म, दो लोग गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - May 9, 2026 / 10:48 PM IST,
    Updated On - May 9, 2026 / 10:48 PM IST

अयोध्या, नौ मई (भाषा) उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले में 11 वर्षीय एक लड़की का अपहरण कर उससे कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने शनिवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि घटना पूराकलंदर थाना क्षेत्र के एक गांव की है।

पुलिस के अनुसार, बच्ची के पिता की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया।

पुलिस ने बताया कि बच्ची बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे गांव में एक वैवाहिक कार्यक्रम में गई थी, जहां से स्कूटर सवार दो अज्ञात युवकों ने उसका अपहरण कर लिया और सुनसान जगह ले जाकर उससे बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने बच्ची को जान से मारने की धमकी भी दी।

पुलिस ने बताया कि रात करीब 9:30 बजे बच्ची रोते-बिलखते घर पहुंची और शुक्रवार सुबह उसने परिजनों को आपबीती सुनाई, जिसके बाद परिवार उसे लेकर थाने पहुंचा।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) आशुतोष तिवारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया और कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

भाषा सं आनन्द जितेंद्र

जितेंद्र