पुडुचेरी में कोविड-19 के 12 नये मामले

पुडुचेरी में कोविड-19 के 12 नये मामले

पुडुचेरी में कोविड-19 के 12 नये मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:22 pm IST
Published Date: February 23, 2022 12:41 pm IST

पुडुचेरी, 23 फरवरी (भाषा) केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 12 नये मामले सामने आये, जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,65,658 हो गयी। इस दौरान महामारी से किसी मरीज की मौत नहीं हुई। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

स्वास्थ्य विभाग के निदेशक जी. श्रीरामुलु ने बताया कि पुडुचेरी में नौ और कराईकल में कोरोना वायरस संक्रमण के तीन नये मामले सामने आए। पुडुचेरी में बीते 24 घंटे में 72 मरीज संक्रमण से उबरे, जिसके बाद संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,63,437 हो गई है।

श्रीरामुलु के मुताबिक, केन्द्र शासित प्रदेश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या अभी 261 है, जिनमें से 19 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं जबकि 242 मरीज घर पर ही रहकर अपना इलाज करवा रहे हैं। प्रदेश में संक्रमण की दर 0.58 प्रतिशत है, जबकि मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत है। वहीं, संक्रमण से ठीक होने की दर 98.66 प्रतिशत है।

इस दौरान केंद्र शासित प्रदेश में कोविड-19 के कारण किसी मरीज की मौत नहीं होने से मृतकों की संख्या 1,960 पर ही स्थिर है।

पुडुचेरी में अब तक कोविड-19 रोधी टीके की 15,78,903 खुराक दी जा चुकी है। प्रदेश में 6,37,100 लोग टीके की दोनों खुराक, जबकि 12,140 लोग टीके की बूस्टर खुराक ले चुके हैं।

भाषा रवि कांत मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में