हरियाणा में कोविड-19 के 12 नये मामले, नहीं हुई किसी मरीज की मौत

हरियाणा में कोविड-19 के 12 नये मामले, नहीं हुई किसी मरीज की मौत

हरियाणा में कोविड-19 के 12 नये मामले, नहीं हुई किसी मरीज की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:58 pm IST
Published Date: September 24, 2021 11:27 pm IST

चंडीगढ, 24 सितंबर (भाषा) हरियाणा में शुक्रवार को कोविड-19 के 12 नये मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 7,70,796 हो गयी जबकि इस दौरान किसी मरीज की मौत नहीं हुई और मृतकों की तादाद 9,809 पर स्थिर रही। राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई। संक्रमण के नये मामलों में गुरुग्राम और कुरुक्षेत्र जिले से चार-चार नये मरीज मिले हैं। बुलेटिन के मुताबिक हरियाणा में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 106 हो गयी है।

हरियाणा में अब तक कुल 7,60,651 लोग इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात दे चुके हैं। संक्रमण से ठीक होने की दर 98.68 प्रतिशत हो गयी है।

भाषा

रवि कांत प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में