हरियाणा में कोविड-19 के 14 नये मामले, नहीं हुई किसी मरीज की मौत

हरियाणा में कोविड-19 के 14 नये मामले, नहीं हुई किसी मरीज की मौत

हरियाणा में कोविड-19 के 14 नये मामले, नहीं हुई किसी मरीज की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:43 pm IST
Published Date: October 3, 2021 12:40 am IST

चंडीगढ़, दो अक्टूबर (भाषा) हरियाणा में शनिवार को कोविड-19 के 14 नये मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,70,904 हो गयी, जबकि इस दौरान किसी मरीज की मौत नहीं होने से मृतकों की तादाद 9,874 पर स्थिर रही। राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।

संक्रमण के नये मामलों में गुरुग्राम जिले के आठ नये मरीज शामिल हैं। बुलेटिन के मुताबिक हरियाणा में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 111 है।

हरियाणा में अब तक कुल 7,60,746 लोग इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात दे चुके हैं। संक्रमण से ठीक होने की दर 98.68 प्रतिशत है।

भाषा

रवि कांत सुभाष

सुभाष


लेखक के बारे में