केरल में कोविड-19 के 14,539 मामले, 124 लोगों की मौत
केरल में कोविड-19 के 14,539 मामले, 124 लोगों की मौत
तिरुवनंतपुरम, 13 जुलाई (भाषा) केरल में मंगलवार को कोविड-19 के 14,539 नए मामले सामने आए, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 30,87,673 हो गई। वहीं, पिछले 24 घंटे में 124 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 14,810 हो गई।
स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने एक बयान में बताया कि मालापुरम में सबसे ज्यादा 2,115 मामले सामने आए हैं। इसके बाद एर्नाकुलम में 1,624 और कोल्लम में 1,404 मामले सामने आए।
बयान के मुताबिक, मंगलवार को 10,331 मरीज संक्रमण मुक्त भी हो गए, जिसके बाद कुल स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 29,57,201 हो गई। राज्य में 1,15,174 मरीजों का उपचार चल रहा है।
भाषा स्नेहा दिलीप
दिलीप

Facebook


