सुरक्षा कारणों से दिल्ली में तीसरे दिन 17 मेट्रो स्टेशन बंद

सुरक्षा कारणों से दिल्ली में तीसरे दिन 17 मेट्रो स्टेशन बंद

सुरक्षा कारणों से दिल्ली में तीसरे दिन 17 मेट्रो स्टेशन बंद
Modified Date: July 24, 2026 / 10:21 am IST
Published Date: July 24, 2026 10:21 am IST

नयी दिल्ली, 24 जुलाई (भाषा) दिल्ली में जंतर-मंतर के पास ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (कॉजपा) के जारी प्रदर्शन के बीच सुरक्षा कारणों से शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन मध्य दिल्ली के 17 मेट्रो स्टेशन बंद रहे।

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने कहा कि सुरक्षा कारणों से 17 स्टेशन – लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंभा रोड, सुप्रीम कोर्ट, सेवा तीर्थ, जनपथ, मंडी हाउस, केंद्रीय सचिवालय, आईटीओ, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोर बाग, शिवाजी स्टेडियम और झंडेवालान सुबह साढ़े सात बजे से अगले आदेश तक बंद रहेंगे।

उन्होंने कहा कि राजीव चौक, मंडी हाउस और केंद्रीय सचिवालय स्टेशनों पर ‘इंटरचेंज’ (दूसरी लाइन की मेट्रो बदलने) की सुविधा उपलब्ध है।

ये 17 स्टेशन बुधवार और बृहस्पतिवार को भी बंद थे।

मेट्रो स्टेशनों के बंद होने से दफ्तर जाने वालों, छात्रों और अन्य यात्रियों को परेशानी हो रही है।

सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (एससीबीए) ने बुधवार को शीर्ष अदालत में एक याचिका दायर की थी जिसमें कहा गया है कि कई मेट्रो स्टेशनों के बंद होने से वकीलों और मुकदमों से जुड़े लोगों के लिए अदालत आना मुश्किल हो गया है।

भाषा

सुरभि सिम्मी

सिम्मी


लेखक के बारे में