सिक्किम में कोविड-19 के 198 नए मामले, एक व्यक्ति की मौत

Ads

सिक्किम में कोविड-19 के 198 नए मामले, एक व्यक्ति की मौत

  •  
  • Publish Date - July 10, 2021 / 11:51 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:15 PM IST

गंगटोक, 10 जुलाई (भाषा) सिक्किम में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 198 नए मामले सामने आए, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 22,163 हो गई। वहीं, एक और व्यक्ति की संक्रमण से मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलिटेन में यह जानकारी मिली।

बुलेटिन के अनुसार संक्रमण से एक और मौत के साथ राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 313 हो गई। बुलेटिन में कहा गया है कि कोविड-19 के नए मामले ईस्ट सिक्किम (96), साउथ सिक्किम (62), वेस्ट सिक्किम (35) और नॉर्थ सिक्किम (पांच) से सामने आए हैं।

बुलेटिन के अनुसार यहां अब 2,244 मरीजों का उपचार चल रहा है और 19,348 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। वहीं कम से कम 258 मरीज दूसरे राज्यों में जा चुके हैं। यहां संक्रमण दर 19.2 फीसदी और स्वस्थ होने की दर 87.2 फीसदी है।

भाषा स्नेहा पवनेश

पवनेश