गुजरात के कच्छ तट के निकट द्वीप से 20 किलोग्राम चरस बरामद

गुजरात के कच्छ तट के निकट द्वीप से 20 किलोग्राम चरस बरामद

गुजरात के कच्छ तट के निकट द्वीप से 20 किलोग्राम चरस बरामद
Modified Date: May 13, 2026 / 09:48 pm IST
Published Date: May 13, 2026 9:48 pm IST

भुज, 13 मई (भाषा) गुजरात के कच्छ जिले में जखाऊ बंदरगाह के पास स्थित एक द्वीप से पुलिस ने बुधवार को चरस के एक-एक किलोग्राम के 20 पैकेट बरामद किए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

कच्छ-पश्चिम पुलिस की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार सैयद सुलेमान पीर द्वीप के पास विशेष अभियान समूह (एसओजी) और जखाऊ समुद्री पुलिस की संयुक्त गश्त के दौरान ये पैकेट बरामद हुए।

अधिकारियों ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस गुणवत्ता की चरस की कीमत करीब ढाई लाख रुपये प्रति किलोग्राम है।

पुलिस ने बताया कि हालिया मौसम और समुद्री धाराओं के कारण तटीय इलाकों में संदिग्ध पैकेट बहकर आने की घटनाओं के बाद कच्छ तट पर गश्त तेज कर दी गई थी।

इस अभियान के तहत पुलिस दल दो मई से पूरे तटीय क्षेत्र में ऊंट, घोड़े, मोटरसाइकिल, नाव से और पैदल गश्त कर रहे हैं।

भाषा जोहेब माधव

माधव


लेखक के बारे में