केरल में कोविड-19 के 2,230 नए मामले, 419 मरीजों की मौत

केरल में कोविड-19 के 2,230 नए मामले, 419 मरीजों की मौत

केरल में कोविड-19 के 2,230 नए मामले, 419 मरीजों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:28 pm IST
Published Date: December 20, 2021 8:49 pm IST

तिरुवनंतपुरम, 20 दिसंबर (भाषा) केरल में सोमवार को कोविड-19 के 2,230 नए मामले सामने आने के साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 52,07,990 हो गई है। वहीं, संक्रमण से 419 और मौतों के बाद मृतक संख्या बढ़कर 44,922 हो गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी।

मौत के नए मामलों में ऐसे मृतकों की संख्या भी शामिल है, जिसे किन्हीं कारणवश पूर्व में मृतक संख्या में नहीं जोड़ा गया था। इनमें से 14 मरीजों की मौत पिछले कुछ दिनों में हुई।

विज्ञप्ति के मुताबिक, केरल में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 3,722 मरीज संक्रमण मुक्त हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 51,45,501 हो गई है। विज्ञप्ति में बताया गया कि राज्य में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 28,724 हो गयी है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राज्य के 14 जिलों में से तिरुवनंतपुरम में सर्वाधिक 439 नए मामले सामने आए। इसके बाद एर्णाकुलम में 397 जबकि कोझिकोड में कोरोना वायरस संक्रमण के 259 नए मामले दर्ज किए गए।

भाषा रवि कांत दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में