तेलंगाना में कोविड-19 के 2,983 नए मामले, दो मरीजों की मौत

तेलंगाना में कोविड-19 के 2,983 नए मामले, दो मरीजों की मौत

तेलंगाना में कोविड-19 के 2,983 नए मामले, दो मरीजों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:41 pm IST
Published Date: January 18, 2022 8:25 pm IST

हैदराबाद, 18 जनवरी (भाषा) तेलंगाना में मंगलवार को कोविड-19 के 2,983 नए मामले सामने आए, जिसके साथ ही राज्य में अब तक संक्रमण के कुल 7,14,639 मामले सामने आ चुके हैं। राज्य सरकार के बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।

तेलंगाना में पिछले 24 घंटे में दो मरीजों की मौत के साथ ही राज्य में इस घातक वायरस से अब तक 4,062 लोगों की मौत हो चुकी है।

बुलेटिन के मुताबिक, तेलंगाना में पिछले 24 घंटे के दौरान 2,706 मरीजों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही अब तक 6,88,105 लोग ठीक हो चुके हैं। राज्य में फिलहाल 22,472 मरीज उपचाराधीन हैं।

इसके मुताबिक, तेलंगाना में पिछले 24 घंटे के दौरान 1,07,904 नमूनों की जांच की गई।

भाषा शफीक नरेश

नरेश


लेखक के बारे में