भुवनेश्वर, 24 मार्च (भाषा) ओडिशा के वन मंत्री गणेश राम सिंगखुंटिया ने मंगलवार को विधानसभा में बताया कि पिछले तीन वर्ष में राज्य में शिकारियों ने एक बाघ, 11 तेंदुओं और 14 हाथियों समेत कुल 325 जंगली जानवरों का शिकार किया।
बीजू जनता दल (बीजद) के विधायक रामचंद्र बेहेरा के लिखित प्रश्न के उत्तर में मंत्री ने कहा कि 2023-24 में 136, 2024-25 में 79 और 2025-26 में अब तक 110 पशुओं का शिकार किया गया।
उन्होंने बताया कि 160 जंगली सूअर, 23 सांबर, 31 हिरण, एक भालू, एक किंग कोबरा, दो पेंगोलिन और 11 साही का शिकार किया गया।
इस अवधि में वन अधिकारियों ने 89,805 मामले दर्ज किए और लकड़ी एवं अन्य वन उत्पादों की तस्करी में 1,452 वाहनों को जब्त किया।
भाषा जोहेब सुरेश
सुरेश