Datia Congress MLA Jail. Image Source- IBC24
ग्वालियर। MLS Suresh Raje Challan: मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जिले के डबरा क्षेत्र में मजिस्ट्रेट चेकिंग के दौरान कांग्रेस विधायक सुरेश राजे की गाड़ी पर लगे हूटर को हटवा दिया गया। इस दौरान यातायात नियमों के उल्लंघन पर 10 हजार रुपये का चालान भी किया गया।
MLS Suresh Raje Challan जानकारी के अनुसार, चेकिंग अभियान के दौरान प्रशासनिक टीम ने विधायक की गाड़ी को रोका और नियमों के मुताबिक कार्रवाई करते हुए हूटर हटवाया। इस प्रक्रिया के दौरान विधायक करीब एक घंटे तक मौके पर मौजूद रहे और पूरी कार्रवाई देखते रहे।
कार्रवाई के बाद विधायक सुरेश राजे ने कहा कि नियमों का पालन सभी को करना चाहिए और इस तरह की कार्रवाई पूरे प्रदेश में चलनी चाहिए। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि कार्रवाई निष्पक्ष होनी चाहिए और इसका इस्तेमाल विपक्ष के विधायकों को परेशान करने के लिए नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, “कई लोग बिना किसी पद के तीन-तीन गाड़ियां लेकर घूम रहे हैं, उन पर भी इसी तरह की कार्रवाई होनी चाहिए। मेरा हूटर हटाकर 10 हजार रुपये का चालान किया गया है।