केरल में कोविड-19 के 35,801 नए मामले, 68 और संक्रमितों की मौत

केरल में कोविड-19 के 35,801 नए मामले, 68 और संक्रमितों की मौत

केरल में कोविड-19 के 35,801 नए मामले, 68 और संक्रमितों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:13 pm IST
Published Date: May 9, 2021 3:05 pm IST

तिरुवनंतपुरम, नौ मई (भाषा) केरल में रविवार को कोरोना वायरस से 35,801 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई।

इसके साथ ही केरल में अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 18,72,573 हो गई है जबकि संक्रमण दर (कुल जांचे गए नमूनों के अनुपात में संक्रमित)28.88 प्रतिशत है।

सरकार के मुताबिक राज्य में इस समय 4,23,514 मरीज उपचाराधीन हैं जबकि 68 और मरीजों की मौत होने से केरल में महामारी से जान गंवाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 5,814 हो गई है।

गत 24 घंटे में 29,318 लोग संक्रमण मुक्त हुए जिन्हें मिलाकर अब तक 14,72,951 लोग इस महामारी को मात दे चुके हैं।

सरकार के मुताबिक गत 24 घंटे में 1,23,980 नमूनों की जांच की गई। सबसे अधिक 4,767 नए मामले एर्णाकुलम जिले में आए।

वहीं, तिरुवनंतपुरम में 4,240,मलाप्पुरम में 3850 और कोझिकोड में 3805 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई।

सरकार ने बताया कि रविवार को जिन लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है उनमें से 115 स्वास्थ्य कर्मी शामिल हैं।

भाषा धीरज नरेश

नरेश


लेखक के बारे में