मप्र के खंडवा में दो बसों के बीच टक्कर में 36 यात्री घायल

Ads

मप्र के खंडवा में दो बसों के बीच टक्कर में 36 यात्री घायल

  •  
  • Publish Date - January 19, 2023 / 06:15 PM IST,
    Updated On - January 19, 2023 / 06:15 PM IST

खंडवा, 19 जनवरी (भाषा) मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के राजुर गांव के पास बृहस्पतिवार को एक डंपर से आगे निकलने के प्रयास में दो बसों के बीच आमने सामने की टक्कर हो जाने से 36 व्यक्ति घायल हो गये। यह जानकारी एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी।

खंडवा कलेक्टर अनूप कुमार ने बताया कि यह घटना खंडवा-हरदा राजमार्ग पर उस समय हुई जब एक डंपर से आगे निकलने की कोशिश में एक निजी बस विपरीत दिशा से आ रही एक अन्य बस से टकरा गयी। उन्होंने बताया कि इस हादसे में 36 व्यक्ति घायल हो गये।

उन्होंने कहा कि घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई है। उन्होंने कहा कि मामले में आगे जांच की जा रही है।

भाषा सं दिमो अमित

अमित