दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 4,263 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 2.25 लाख हुई

दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 4,263 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 2.25 लाख हुई

दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 4,263 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 2.25 लाख हुई
Modified Date: November 29, 2022 / 08:27 pm IST
Published Date: September 15, 2020 2:52 pm IST

नयी दिल्ली, 15 सितंबर (भाषा) दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 4,263 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर मंगलवार को 2.25 लाख हो गई।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में बताया गया कि 36 और लोगों की मौत हो गई जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 4,806 हो गई। शहर में इलाज करा रहे लोगों की संख्या बढ़कर 29,787 हो गई। इससे एक दिन पहले यह संख्या 28,641 थी।

अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को 62,000 से ज्यादा नमूने की जांच हुई। शहर में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 2,25,796 हो गई।

भाषा स्नेहा नरेश

नरेश


लेखक के बारे में