दिल्ली में कोरोना वायरस के 46 मरीजों की मौत

दिल्ली में कोरोना वायरस के 46 मरीजों की मौत

दिल्ली में कोरोना वायरस के 46 मरीजों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:05 pm IST
Published Date: September 26, 2020 7:41 pm IST

नयी दिल्ली, 26 सितंबर (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को कोरोना वायरस के 46 मरीजों की मौत हो गयी । मरने वालों की यह संख्या 70 से अधिक दिन में सर्वाधिक है। अब तक यहां कुल 5,193 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली में कोविड-19 के 3,372 नए मामले सामने आने के साथ संक्रमण के कुल मामले 2,67,822 पर पहुंच गए।

इससे पहले 16 जुलाई को एक दिन में सबसे ज्यादा 58 संक्रमितों की मौत हुई थी।

भाषा

मानसी रंजन

रंजन


लेखक के बारे में