राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के 491 नए मामले सामने आए, दो मरीजों की मौत

राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के 491 नए मामले सामने आए, दो मरीजों की मौत

राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के 491 नए मामले सामने आए, दो मरीजों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:37 pm IST
Published Date: July 16, 2022 9:46 pm IST

नयी दिल्ली, 16 जुलाई (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 491 नए मामले दर्ज किए और संक्रमण से दो मरीज़ों की मौत हो गयी। दिल्ली में दैनिक संक्रमण दर 3.48 €फीसदी रही। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार को जारी बुलेटिन में यह जानकारी दी गयी।

स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक, इन नए मामलों के साथ ही दिल्ली में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 19,43,517 हो गयी, जबकि दो और मरीज़ों की मौत के बाद मृतकों का आंकड़ा 26,291 पर पहुंच गया।

बुलेटिन के अनुसार, यह नए मामले पिछले एक दिन में किए गए 14,113 परीक्षणों में सामने आए।

भाषा फाल्गुनी पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में