मेघालय में कोविड-19 के 497 और सिक्किम में 253 नए मामले

Ads

मेघालय में कोविड-19 के 497 और सिक्किम में 253 नए मामले

  •  
  • Publish Date - June 5, 2021 / 06:44 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:40 PM IST

शिलांग/ गंगटोक, पांच जून (भाषा) मेघालय में कोविड-19 के 497 और सिक्किम में 253 नए मामले सामने आए हैं। राज्यों के स्वास्थ्य बुलेटिन से यह जानकारी मिली है।

मेघालय में शनिवार को कोविड-19 के 497 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 38,230 हो गई। राज्य से स्वास्थ्य सेवा निदेशक अमन वार ने बताया कि नौ और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 652 हो गई।

वहीं, सिक्किम में संक्रमण के 253 नए मामले सामने आए हैं और दो लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 16,771 और मृतकों की संख्या बढ़कर 268 हो गई। यहां फ़िलहाल 4,218 मरीज़ों का उपचार चल रहा है।

भाषा स्नेहा अमित

अमित

अमित