भारत में कोविड के 51 नये मामले सामने आए

भारत में कोविड के 51 नये मामले सामने आए

भारत में कोविड के 51 नये मामले सामने आए
Modified Date: October 25, 2023 / 02:51 pm IST
Published Date: October 25, 2023 2:51 pm IST

नयी दिल्ली, 25 अक्टूबर (भाषा) भारत में कोरोना वायरस से संक्रमण के 51 नये मामले सामने आए जिससे उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 259 हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी।

मंत्रालय की ओर से आज सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 से जान गंवाने वालों की कुल संख्या 5,33,293 है। वहीं, संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 4,50,01,126 हो गए हैं।

मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, संक्रमण से उबरने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 4,44,67,574 हो गई है। देश में इस घातक संक्रमण से ठीक होने की दर 98.81 प्रतिशत, जबकि मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है।

वेबसाइट के अनुसार, भारत में अब तक कोविड-19 रोधी टीकों की 220.67 करोड़ से अधिक खुराकें दी जा चुकी हैं।

भाषा अभिषेक अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में