अफगानिस्तान में 6.1 तीव्रता का भूकंप, उत्तर भारत में भी झटके

Ads

अफगानिस्तान में 6.1 तीव्रता का भूकंप, उत्तर भारत में भी झटके

  •  
  • Publish Date - January 11, 2024 / 03:26 PM IST,
    Updated On - January 11, 2024 / 03:26 PM IST

नयी दिल्ली, 11 जनवरी (भाषा) अफगानिस्तान में बृहस्पतिवार को 6.1 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके झटके उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में भी महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने यह जानकारी दी।

उसने कहा कि भारतीय समयानुसार अपराह्न दो बजकर 50 मिनट पर आए भूकंप का केंद्र काबुल से 241 किलोमीटर उत्तर उत्तरपूर्व में था।

भूकंप से लोगों में दहशत फैल गई। दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में कई लोगों ने भूकंप के झटके महसूस होने की बात कही।

भाषा प्रशांत पवनेश

पवनेश