पुडुचेरी में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 73 नए मामले
पुडुचेरी में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 73 नए मामले
पुडुचेरी, पांच जनवरी (भाषा) पुडुचेरी में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 73 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,29, 692 हो गई।
केंद्रशासित प्रदेश में संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं और 2,727 नमूनों की जांच के बाद ये नए मरीज मिले हैं। पुडुचेरी से 50, कराइकल से 13 और माहे से 10 मामले सामने आए हैं।
हालांकि, संक्रमण से इस अवधि में किसी मरीज की मौत नहीं हुई और मृतकों की संख्या 1,881 बनी हुई है।
केंद्रशासित प्रदेश में 278 मरीजों का उपचार चल रहा है। स्वास्थ्य निदेशक जी श्रीरामुलु ने एक विज्ञप्ति में बताया कि पिछले 24 घंटे में नौ मरीजों के संक्रमण मुक्त होने के बाद कुल स्वस्थ लोगों की संख्या बढ़कर 1,27,533 हो गई।
निदेशक ने बताया कि संक्रमण दर 2.68 फीसदी तक बढ़ गई और मृत्यु तथा स्वस्थ होने की दर क्रमश: 1.45 फीसदी और 98.34 फीसदी है। स्वास्थ्य विभाग ने अब तक टीके की 14,15,406 खुराक दी है, जिनमें से 8,45,889 पहली खुराक और 5,69,517 दूसरी खुराक है।
भाषा स्नेहा मनीषा
मनीषा

Facebook


