DA Hike : कर्मचारियों की बल्ले बल्ले! सैलरी में आएगा बंपर उछाल, DA को लेकर आया नया अपडेट

7th Pay Commission Latest News : न्यूनतम वेतन वृद्धि से पूर्व कर्मचारियों के लिए एक अन्य भत्ते को बढ़ाया जा सकता है।

DA Hike : कर्मचारियों की बल्ले बल्ले! सैलरी में आएगा बंपर उछाल, DA को लेकर आया नया अपडेट

Dearness allowance increased for Odisha employees

Modified Date: April 1, 2023 / 11:31 am IST
Published Date: April 1, 2023 11:31 am IST

7th Pay Commission Latest News : नई दिल्ली। केंद्र सरकार और राज्य सरकार समय समय पर सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढोतरी करती जा रही है। कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 फीसद की वृद्धि हो गई है। इसके साथ ही उनके महंगाई भत्ते बढ़कर 42% हो गए हैं। जल्दी दो DA किस्त रिवाइज होने के साथ उनके महंगाई भत्ता 50% हो सकते हैं। ऐसे में फिर से उनकी न्यूनतम सैलरी में इजाफा देखा जा सकता है। हालांकि न्यूनतम वेतन वृद्धि से पूर्व कर्मचारियों के लिए एक अन्य भत्ते को बढ़ाया जा सकता है। सरकार द्वारा इसकी तैयारी की जा रही है। माना जा रहा है कि जल्द इसका ऐलान किया जाएगा। इसके साथ ही कर्मचारियों के वेतन में बड़ी वृद्धि देखी जाएगी।

read more : आज नवजोत सिंह सिद्धू की होगी जेल से रिहाई, स्वागत के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं का लगा जमावड़ा 

7th Pay Commission Latest News : केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में महंगाई भत्ते को बढ़ाकर 42% कर दिया गया। वहीं अन्य भत्ते के बढ़ाने की भी तैयारी की जा रही है। केंद्र कर्मचारी को मिलने वाले अन्य भत्ते में भी इस वृद्धि के बाद उछाल देखा जा सकता है। बता दें कि महंगाई भत्ते को हर 6 महीने में रिवाइज किया जाता है। वहीं कर्मचारियों के लिए HRA को लेकर सरकार ऐलान कर सकती है। वर्ष 2023 के अंत या जनवरी 2024 तक कर्मचारियों के गृह भाड़ा भत्ता में भी वृद्धि देखी जाएगी। इससे पहले सरकार द्वारा अधिसूचना जारी की गई है। जुलाई महीने में एक बार फिर से महंगाई भत्ते में वृद्धि देखी जाएगी। वही जैसे ही महंगाई होते 50 फीसद पहुंच जाएगा। उसके बाद हाउस रेंट अलाउंस में भी भारी वृद्धि देखी जाएगी।

read more :छत्तीसगढ़ के इस जिले में मिला कोरोना का पहला केस, पॉजिटिव रिपोर्ट आने से इलाके में मचा हड़कंप 

एक बार फिर से जुलाई महीने में महंगाई भत्ते को रिवाइज किया जाएगा और जनवरी 2024 में महंगाई भत्ते में वृद्धि के साथ ही हाउस रेंट अलाउंस में बड़ी वृद्धि देखी जाएगी। महंगाई भत्ता के 50% से अधिक होने के साथ ही हाउस रेंट अलाउंस की अधिकतम मौजूदा दर 27 से बढ़ाकर 30 फीसद कर दी जाएगी जबकि 18% को बढ़ाकर 20% किया जाएगा और 9% को बढ़ाकर 10% किया जाएगा। जिसके साथ ही कर्मचारियों के वेतन में बड़ा इजाफा देखा जाएगा।

 

और भी लेटेस्ट और बड़ी खबरों के लिए यहां पर क्लिक करें


लेखक के बारे में

Shyam Bihari Dwivedi, Content Writter in IBC24 Bhopal, DOB- 12-04-2000 Collage- RDVV Jabalpur Degree- BA Mass Communication Exprince- 5 Years