हिमाचल के एक गांव में पाकिस्तान के झंडे की तस्वीर और ‘पीआईए’ लिखा गुब्बारा मिला
हिमाचल के एक गांव में पाकिस्तान के झंडे की तस्वीर और 'पीआईए' लिखा गुब्बारा मिला
शिमला, 22 अप्रैल (भाषा) हिमाचल प्रदेश के चंबा ज़िले के एक गांव के पास झाड़ियों में बुधवार को सफेद और नीले रंग का एक गुब्बारा मिला जिस पर अंग्रेजी में ‘पीआईए’ लिखा था और पाकिस्तान के राष्ट्रीय ध्वज की तस्वीर छपी थी। पुलिस ने यह जानकारी दी।
नागली ग्राम पंचायत के एक पूर्व प्रधान ने गुब्बारा देखने के बाद खैरी पुलिस थाने को सूचना दी।
इसके बाद डलहौजी के पुलिस उपाधीक्षक मयंक शर्मा के नेतृत्व में एक पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और निरीक्षण किया।
पुलिस ने गुब्बारे को मालखाने में सुरक्षित रखवा दिया है और जांच शुरू कर दी है।
ग्रामीणों ने बताया कि कुछ ही दिन पहले इसी इलाके में ऐसा ही एक गुब्बारा मिला था। इस तरह के गुब्बारे राज्य के कई जिलों में समय-समय पर मिलते रहते हैं।
भाषा
शुभम नरेश
नरेश

Facebook


