कर्नाटक में झरने के पास छात्राओं का यौन उत्पीड़न करने वाले तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Ads

कर्नाटक में झरने के पास छात्राओं का यौन उत्पीड़न करने वाले तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

  •  
  • Publish Date - May 21, 2026 / 08:03 PM IST,
    Updated On - May 21, 2026 / 08:03 PM IST

मंगलुरु, 21 मई (भाषा) कर्नाटक में दक्षिण कन्नड़ जिले के बेलथांगडी तालुक में एक झरने के पास तीन छात्राओं का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न करने के आरोप में तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, यह घटना 20 मई की है जब मंगलुरु में पढ़ाई कर रही तीन छात्राएं झरने (वॉटरफॉल) पर घूमने गई थीं। आरोप है कि वहां मौजूद तीनों युवकों ने छात्राओं के साथ अभद्र व्यवहार किया और उनका यौन उत्पीड़न किया। छात्राओं ने इन हरकतों का विरोध किया।

घटना के दौरान मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने हस्तक्षेप करते हुए युवकों को पकड़ा और तुरंत बेलथांगडी पुलिस थाने को सूचित किया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीनों युवकों को हिरासत में ले लिया और उनके खिलाफ मामला दर्ज किया।

पुलिस के मुताबिक आरोपियों की पहचान अब्दुल खादर अल्ताफ (36), फैजल आदिल (27) और उस्मान साफिर (18) के रूप में की है। ये तीनों आरोपी पड़ोसी राज्य केरल के कासरगोड के रहने वाले हैं।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

भाषा

सं, राजेंद्र रवि कांत