नाली को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति ने महिला की चाकू मारकर हत्या की

नाली को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति ने महिला की चाकू मारकर हत्या की

नाली को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति ने महिला की चाकू मारकर हत्या की
Modified Date: November 29, 2022 / 08:59 pm IST
Published Date: October 30, 2020 12:34 pm IST

कोल्लम (केरल) 30 अक्टूबर (भाषा) नाली से पानी निकलने को लेकर हुए झगड़े के चलते 24 वर्षीय महिला की उसके पड़ोसी ने कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी।

पुलिस ने बताया कि उमेश (62) ने बृहस्पतिवार देर रात अभिरामी और उसकी मां पर चाकू से हमला कर दिया। मां का अस्पताल में इलाज जारी है।

उन्होंने बताया कि कुछ समय से उमेश के घर की नाली से पानी निकल कर अभिरामी के घर के पास आ रहा था।

अभिरामी के परिवार ने पुलिस से भी इसकी शिकायत की और पुलिस ने दोनों को बात करके मामला सुलझाने को कहा था, लेकिन दोनों के बीच विवाद जारी रहा।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ आरोपी भी झगड़े में घायल हो गया है। हमें संदेह है कि वह अपने साथ लाए चाकू से ही घायल हुआ है।’’

भाषा निहारिका नीरज

नीरज


लेखक के बारे में