मुंबई। मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी की 30 जून को मुंबई में सगाई होनी है।श्लोका मेहता और आकाश की सगाई के चर्चा से ज्यादा दोनों के कार्यक्रम में आमंत्रित करने के लिए बने कार्ड की चर्चा है।
इस समारोह में लोगों को आमंत्रित करने स्पेशल डिजिटल कार्ड बनाया गया है. कार्ड में श्लेाका और आकाश अंबानी की तस्वीरों के साथ मेहमानों को सगाई की तारीख और समय के बारे में जानकारी दी गयी है। कार्ड की खासियत ये है की इसे पूरे डिजिटल कार्ड में बैकग्राउंड म्यूजिक सपुरहिट फिल्म काईपोचे के गाने शुभांरभ से स्टार्ट है। इसके साथ ही इसमें श्लेाका और आकाश की सगाई का वेन्यू के साथ -साथ दोनों की फोटो भी लगायी गयी है। ज्ञात हो कि सगाई मुंबई के एंटीलिया में होगी।
इससे पहले 24 मार्च को गोवा में प्री-एगेंजमेंट सेरेमनी हुई थी. इस सेरेमनी में आकाश और श्लोका का शानदार फोटोशूट भी हुआ था और साथ ही पूरे परिवार ने जम कर डांस गाना और मस्ती भी की थी। दोनों की शादी की तारीख अब तक सामने नहीं आई है.लेकिन सूत्र बता रहे हैं कि शादी 8-12 दिसंबर के बीच हो सकती है।
वेब डेस्क IBC24