आम आदमी पार्टी ने संजीव झा को बिहार का प्रभारी नियुक्त किया

आम आदमी पार्टी ने संजीव झा को बिहार का प्रभारी नियुक्त किया

आम आदमी पार्टी ने संजीव झा को बिहार का प्रभारी नियुक्त किया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:28 pm IST
Published Date: December 21, 2020 1:20 pm IST

नयी दिल्ली, 21 दिसंबर (भाषा) आम आदमी पार्टी (आप) ने सोमवार को कहा कि उसने बुराड़ी से अपने विधायक संजीव झा को बिहार में पार्टी का प्रभारी बनाया है।

झा ने कहा कि वह बिहार में आप को मजबूत करने का काम करेंगे।

पार्टी की ओर से जारी एक वक्तव्य में झा ने कहा, “मुझे बिहार का प्रभार देने के लिए, मैं दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को धन्यवाद देता हूं। मैं बिहार में पार्टी को मजबूत करने के लिए चौबीस घंटे काम करूंगा।”

केजरीवाल ने झा की नियुक्ति पर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

भाषा यश दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में