आम आदमी पार्टी नहीं है भाजपा का विकल्प : केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह

Ads

आम आदमी पार्टी नहीं है भाजपा का विकल्प : केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह

  •  
  • Publish Date - March 13, 2022 / 01:18 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:11 PM IST

जम्मू, 12 मार्च (भाषा) केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने शनिवार को कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) भाजपा का कोई विकल्प नहीं है और आगे पंजाब में भाजपा को ही लोग तरजीह देंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में एक ‘‘नयी राजनीतिक संस्कृति’’ लाए हैं।

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे बृहस्पतिवार को घोषित किए गए और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में शानदार जीत दर्ज की। जबकि, आप ने पंजाब में प्रचंड बहुमत हासिल किया।

पंजाब में तीन-चौथाई बहुमत हासिल करने वाली आप द्वारा पेश की गई चुनौती के बारे में पूछे जाने पर सिंह ने एक कार्यक्रम के इतर संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं आज यह भविष्यवाणी करता हूं, भाजपा पंजाब में और इसके लोगों के लिए एकमात्र व्यवहार्य विकल्प होने जा रही है।’’

उन्होंने पंजाब में कांग्रेस की निवर्तमान सरकार का हवाला देते हुए कहा, ‘‘आप एक समानांतर रेखा नहीं खींच सकते, आपको मूल अंतर समझना होगा। पंजाब में आम आदमी पार्टी ने जो वोट हासिल किया है वह आप के समर्थन में नहीं, बल्कि यह सत्ता विरोधी वोट है और संयोग से भाजपा पंजाब में सत्ता पक्ष का हिस्सा नहीं थी।’’

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में राज्य मंत्री सिंह ने कहा कि आप भाजपा का विकल्प नहीं है।

भाषा आशीष सुभाष

सुभाष