कहासुनी के बाद दो दोस्तों ने अपनी-अपनी स्कॉर्पियो कार आपस में टकरायी

Ads

कहासुनी के बाद दो दोस्तों ने अपनी-अपनी स्कॉर्पियो कार आपस में टकरायी

  •  
  • Publish Date - April 5, 2026 / 09:21 PM IST,
    Updated On - April 5, 2026 / 09:21 PM IST

गुरुग्राम (हरियाणा), पांच अप्रैल (भाषा) गुरुग्राम के धनवापुर गांव में दो दोस्तों के बीच कहासुनी एक गंभीर कार लड़ाई में तब्दील हो गई जिसमें दोनों ने अपनी-अपनी महिंद्रा स्कॉर्पियो को बार-बार एक दूसरे से टकराया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ तथा उसे लोग तेजी से साझा किया। वीडियो में तेज रफ्तार वाहन बार-बार एक-दूसरे के बोनट और किनारों से टकराते नजर आ रहे हैं।

जब मामला पुलिस तक पहुंचा तो दोनों चालकों ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी और उनके परिवारों के बीच एक लिखित समझौता हुआ।

वीडियो में दोनों स्थानीय निवासी चालक गांव की धूल भरी सड़क के बीचोंबीच हंगामा करते नजर आए।

वार्ड 7 के पार्षद दिनेश दहिया ने बताया कि दोनों युवक दोस्त थे और साथ में समय बिताते थे।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों को थाने बुलाया गया था लेकिन किसी ने भी शिकायत दर्ज नहीं कराई और समझौता कर लिया ।

भाषा

राजकुमार नरेश

नरेश