हैदराबाद, 17 मार्च (भाषा) अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) ने पार्टी और तेलंगाना सरकार के बीच समन्वय के लिए एक समिति का गठन किया है।
इस समिति में मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी, उपमुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क, कांग्रेस की तेलंगाना इकाई के अध्यक्ष बी. महेश कुमार गौड़, सिंचाई मंत्री एन. उत्तम कुमार रेड्डी, स्वास्थ्य मंत्री सी. दामोदर राजनरसिम्हा, पंचायत मंत्री डी. अनसूया सीतक्का, पूर्व विधायक वी रेड्डी और तेलंगाना में पार्टी मामलों की प्रभारी मीनाक्षी नटराजन शामिल हैं।
नटराजन ने सोमवार को एक विज्ञप्ति में कहा, ‘कांग्रेस अध्यक्ष ने संगठन और तेलंगाना सरकार के बीच सुचारू कामकाज और समन्वय के लिए एक समन्वय समिति के गठन को मंजूरी दे दी है।’
भाषा प्रचेता शोभना
शोभना