Air India Delhi Canada Flight | Photo Credit: IBC24
नई दिल्ली: Air India Delhi Canada Flight दिल्ली से वैंकूवर जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट एआई-185 को कल एक बड़ी चूक हो गई। जिसकी वजह से करीब सात घंटे हवा में रहने के बाद यह फ्लाइट दिल्ली लौट आई। बताया जा रहा है कि एयरलाइन ने गलती से ऐसा विमान भेज दिया था, जिसके पास कनाडा में प्रवेश करने के लिए जरूरी मंजूरी नहीं थी। अब इस घटना ने एयरलाइन से यात्रा करने वाले यात्रियों के मन में सुरक्षा और संचालन मानकों को लेकर सवाल खड़ा कर दिया।
Air India Delhi Canada Flight जानकारी के अनुसार, फ्लाइट AI185 20 मार्च को सुबह 11:34 बजे यात्रियों को लेकर दिल्ली से रवाना हुई थी। जिसमें सैकड़ों यात्री सवार थे। शुरुआत में खाड़ी क्षेत्र के संघर्ष वाले इलाके से बचते हुए विमान ने पूर्वी दिशा का एयरस्पेस चुना। यात्रा के लगभग चार घंटे बाद जब विमान कुनमिंग के पास चीनी हवाई क्षेत्र में पहुंचा, तो एअर लाइन को एहसास हुआ कि इस विमान को कनाडा में उड़ान भरने की अनुमति नहीं है।
वापसी में इतना समय लगने के कारण, विमान कुल 7 घंटे 54 मिनट तक हवा में रहा और वहीं उतरा जहां से उसने उड़ान भरी थी। यह विमान एक बोइंग 777-200LR था, जबकि एअर इंडिया के पास फिलहाल कनाडा के लिए अपनी सेवाओं में केवल बोइंग 777-300ER फ्लीट को ही संचालित करने की मंजूरी है। देशों की तरफ से दी जाने वाली विमानन मंजूरियां काफी अलग-अलग हो सकती हैं। कुछ मंजूरियां एअर ही दिल्ली वापस बुला लिया गया। उड़ान भरने के लगभग नौ घंटे बाद यह सुरक्षित रूप से उतर गया। सभी यात्री और क्रू बिना किसी घटना के विमान से उतर गए।
एयर इंडिया ने बयान जारी कर इसे ‘संचालन संबंधी समस्या’ बताया और कहा कि मानक प्रक्रियाओं के अनुरूप यह कदम उठाया गया। एयरलाइन ने कहा, ‘विमान सुरक्षित उतरा, सभी यात्री और चालक दल बाहर आ गए। यात्रियों को हुई असुविधा पर हमें खेद है।’ दिल्ली में ग्राउंड स्टाफ ने यात्रियों के लिए होटल ठहरने और अन्य सुविधाएं मुहैया कराईं. आज सुबह सभी यात्रियों के साथ दूसरी फ्लाइट रवाना हो चुकी है।