Air India Fitness Policy | Photo Credit: IBC24
नई दिल्ली: Air India Fitness Policy एअर इंडिया अपने केबिन क्रू के लिए स्वास्थ्य और फिटनेस से जुड़े सख्त नियम लागू कर दी है। जो 1 मई से प्रभावी हो जाएगा। एयरलाइंस की तरफ जारी की गई नई गाइडलाइन्स के अनुसार, बीएमआई मानकों पर खरा न उतरने पर फ्लाइट ड्यूटी से हटाया जा सकता है और सैलरी पर भी असर पड़ सकता है। कंपनी का कहना है कि केबिन क्रू एयरलाइन की छवि का सीधे प्रतिनिधित्व करते हैं, ऐसे में उनके लिए पेशेवर और संतुलित व्यक्तित्व बनाए रखना जरूरी है।
Air India Fitness Policy वहीं 18 से कम बीएमआई को ‘कम वजन’ माना जाएगा। हालांकि, मेडिकल जांच और कार्यक्षमता परीक्षण पास करने पर इसे स्वीकार किया जा सकता है। 25 से 29.9 के बीच बीएमआई को ‘ज्यादा वजन’ माना जाएगा। लेकिन यदि कर्मचारी कार्यक्षमता परीक्षण पास कर लेता है तो इसे स्वीकार किया जा सकता है।
जारी गाईडलाइन के अनुसार, यदि कोई भी कर्मचारी इन नियमों का उलघ्घंन करता है तो उन्हें तुरंत फ्लाइट ड्यूटी से हटाया जा सकता है। साथ ही उसे मेडिकल टेस्ट और फिटनेस असेसमेंट से गुजरना होगा। नियमों का पालन न करने पर वेतन कटौती जैसी कार्रवाई भी हो सकती है।