राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज

राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता 'खराब' श्रेणी में दर्ज

राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज
Modified Date: April 22, 2025 / 10:25 am IST
Published Date: April 22, 2025 10:25 am IST

नयी दिल्ली, 22 अप्रैल (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को सुबह गर्मी के बीच वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत तापमान से 5.3 डिग्री कम है।

सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 59 प्रतिशत रहा।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिन में आसमान साफ ​​रहने तथा अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है।

दिल्ली में सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 227 दर्ज किया गया जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच को ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच को ‘खराब’, 301 से 400 के बीच को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच को ‘गंभीर’ माना जाता है।

भाषा

राखी मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में