दिल्ली में वायु गुणवत्ता बहुत खराब, न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक

Ads

दिल्ली में वायु गुणवत्ता बहुत खराब, न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक

  •  
  • Publish Date - February 16, 2021 / 05:56 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:27 PM IST

नयी दिल्ली, 16 फरवरी (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, दिल्ली की वायु गुणवत्ता बहुत खराब है। वायु गुणवत्ता सूचकांक सुबह नौ बजे 306 था।

सुबह साढे आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 98 प्रतिशत थी।

शहर के कुछ हिस्सों में तड़के धुंध छाई रही।

भाषा

नोमान मनीषा

मनीषा