Team India T20 New Captain: टी-20 से सूर्यकुमार यादव की छुट्टी, इस स्टार खिलाड़ी को मिली टीम की कप्तानी, इस वजह से BCCI ने लिया बड़ा फैसला

Ads

टी-20 से सूर्यकुमार यादव की छुट्टी, इस स्टार खिलाड़ी को मिली टीम की कप्तानी, Team India T20 New Captain Shreyas Iyer

  •  
  • Publish Date - June 4, 2026 / 11:48 PM IST,
    Updated On - June 4, 2026 / 11:48 PM IST

नई दिल्लीः भारतीय क्रिकेट टीम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। श्रेयस अय्यर को टीम इंडिया का नया टी20 कप्तान बनाया गया है। अब तक यह जिम्मेदारी सूर्यकुमार यादव के पास थी, लेकिन चयनकर्ताओं ने भविष्य की रणनीति को ध्यान में रखते हुए नेतृत्व की जिम्मेदारी अय्यर को सौंपने का फैसला किया है।

विश्व कप जीत के बाद शुरू हुआ खराब दौर

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने एशिया कप 2025 और टी20 विश्व कप 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट जीते। हालांकि टीम की सफलता के पीछे उनकी व्यक्तिगत बल्लेबाजी का योगदान उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। एशिया कप 2025 में सूर्यकुमार ने सात मैचों में सिर्फ 72 रन बनाए। टीम के शानदार प्रदर्शन के कारण उनकी खराब फॉर्म पर ज्यादा चर्चा नहीं हुई, लेकिन यह गिरावट आगे भी जारी रही। ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में भी वह कोई अर्धशतक नहीं लगा सके। जनवरी 2026 में न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में लगातार दो अर्धशतक जरूर आए, लेकिन यह लय ज्यादा समय तक कायम नहीं रह सकी।