मोदी ने बांटे विभाग, अमित शाह नए गृह मंत्री, राजनाथ रक्षा और निर्मला सीतारमन संभालेंगी वित्त मंत्रालय

मोदी ने बांटे विभाग, अमित शाह नए गृह मंत्री, राजनाथ रक्षा और निर्मला सीतारमन संभालेंगी वित्त मंत्रालय

मोदी ने बांटे विभाग, अमित शाह नए गृह मंत्री, राजनाथ रक्षा और निर्मला सीतारमन संभालेंगी वित्त मंत्रालय
Modified Date: November 29, 2022 / 07:52 pm IST
Published Date: May 31, 2019 7:21 am IST

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों के बीच जिम्मेदारियों का बंटवारा कर दिया है। मोदी मंत्रिमंडल के नए गृह मंत्री अमित शाह होंगे, जबकि रक्षा मंत्री की जिम्मेदारी राजनाथ सिंह को दी गई है। निर्मला सीतारमण को वित्त और एस जयशंकर को विदेश मंत्रालय दिया गया है।

वहीं मोदी ने कार्मिक, सार्वजनिक शिकायतें और पेंशन, परमाणु ऊर्जा, अंतरिक्ष विभाग और सारे महत्वपूर्ण नीतिगत मुद्दे और अन्य वह सभी विभाग जो किसी को आवंटित नहीं किए गए हैं, वे सब खुद रखे हैं।

मध्यप्रदेश में बनेगी नई फायर पॉलिसी, इजराइल की तर्ज पर होगा जल संरक्षण 

देखिए मंत्रियों के विभागों की सूची

मोदी के महारथी

1. राजनाथ सिंह (कैबिनेट मंत्री)  रक्षा मंत्रालय
2. अमित शाह (कैबिनेट मंत्री)  गृह मंत्रालय
3. नितिन गडकरी (कैबिनेट मंत्री)  सड़क परिवहन एवं राजमार्ग और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय
4. सदानंद गौड़ा (कैबिनेट मंत्री)  रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय
5. निर्मला सीतारमण (कैबिनेट मंत्री)  वित्त एवं कॉरपोरेट मामले का मंत्रालय
6. राम विलास पासवान (कैबिनेट मंत्री) उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय
7. नरेंद्र सिंह तोमर (कैबिनेट मंत्री)  कृषि एवं किसान कल्याण, ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्रालय
8. रविशंकर प्रसाद (कैबिनेट मंत्री)  कानून एवं न्याय, संचार और इलेक्ट्रानिक एवं सूचना मंत्रालय
9. हरसिमरत कौर बादल (कैबिनेट मंत्री)  खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय
10. एस. जयशंकर (कैबिनेट मंत्री)  विदेश मंत्रालय
11.रमेश पोखरियाल निशंक (कैबिनेट मंत्री)  मानव संसाधन विकास मंत्रालय
12. थावर चंद गहलोत (कैबिनेट मंत्री)  सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण मंत्रालय
13. अर्जुन मुंडा (कैबिनेट मंत्री)  आदिवासी मामलों का मंत्रालय
14. स्मृति ईरानी (कैबिनेट मंत्री)  महिला एवं बाल विकास और कपड़ा मंत्रालय
15. हर्षवर्धन (कैबिनेट मंत्री)  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, विज्ञान और प्रोद्योगिकी, भूविज्ञान मंत्रालय
16. प्रकाश जावड़ेकर (कैबिनेट मंत्री)  पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय
17. पीयूष गोयल (कैबिनेट मंत्री)  रेलवे और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय
18. धर्मेंद्र प्रधान (कैबिनेट मंत्री)  पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस और इस्पात मंत्रालय
19. मुख्तार अब्बास नकवी (कैबिनेट मंत्री)  अल्पसंख्यक मामलों का मंत्रालय
20. प्रह्लाद जोशी (कैबिनेट मंत्री)  संसदीय मामले, कोयला और खान मंत्रालय
21. महेंद्र नाथ पांडेय (कैबिनेट मंत्री)  कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय
22. अरविंद सावंत (कैबिनेट मंत्री)  भारी उद्योग एवं सार्वजनिक उद्यम मंत्रालय
23. गिरिराज सिंह (कैबिनेट मंत्री)  पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन मंत्रालय
24. गजेंद्र सिंह शेखावत (कैबिनेट मंत्री)  जल शक्ति मंत्रालय
25.संतोष गंगवार (राज्य मंत्री-स्वतंत्र प्रभार)  श्रम एवं रोजगार मंत्रालय
26.राव इंद्रजीत सिंह(राज्यमंत्री-स्वतंत्र प्रभार)  सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन और नियोजन मंत्रालय
27. श्रीपद नाईक (राज्य मंत्री-स्वतंत्र प्रभार)  आयुष मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार), रक्षा मंत्रालय (राज्य मंत्री)
28. जितेंद्र सिंह (राज्य मंत्री-स्वतंत्र प्रभार)  पूर्वोत्तर विकास (स्वतंत्र प्रभार), पीएमओ, कार्मिक, जनशिकायत और पेंशन, परमाणु उर्जा, अंतरिक्ष मंत्रालय (राज्य मंत्री)
29. किरण रिजिजू (राज्य मंत्री-स्वतंत्र प्रभार)  युवा मामले एवं खेल (स्वतंत्र प्रभार), अल्पसंख्यक मामले (राज्य मंत्री)
30. प्रह्लाद सिंह पटेल (राज्य मंत्री-स्वतंत्र प्रभार)  संस्कृति और पर्यटन (स्वतंत्र प्रभार)
31. आरके सिंह (राज्य मंत्री-स्वतंत्र प्रभार)  बिजली, नवीन एवं नवीकरणीय उर्जा (स्वतंत्र प्रभार), कौशल विकास एवं उद्यमिता (राज्य मंत्री)
32. हरदीप सिंह पुरी (राज्य मंत्री-स्वतंत्र प्रभार)  शहरी विकास और नागरिक उड्डयन मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार), वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय (राज्य मंत्री)
33. मनसुख मंडाविया (राज्य मंत्री-स्वतंत्र प्रभार)  जहाजरानी (स्वतंत्र प्रभार), रसायन एवं उर्वरक (राज्य मंत्री)
34. फग्गन सिंह कुलस्ते (राज्य मंत्री)  इस्पात राज्य मंत्री
35. अश्विनी चौबे (राज्य मंत्री)  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री
36. जनरल (रिटायर) वीके सिंह (राज्य मंत्री)  सड़क, परिवहन और राजमार्ग राज्य मंत्री
37. कृष्ण पाल गुज्जर (राज्य मंत्री)  सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण राज्य मंत्री
38. दानवे रावसाहेब दादाराव (राज्य मंत्री)  उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री
39. जी. किशन रेड्डी (राज्य मंत्री)  गृह राज्य मंत्री
40. पुरुषोत्तम रुपाला (राज्य मंत्री)  कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री
41. रामदास अठावले (राज्य मंत्री)  सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण राज्य मंत्री
42. साध्वी निरंजन ज्योति (राज्य मंत्री)  ग्रामीण विकास राज्य मंत्री
43. बाबुल सुप्रियो (राज्य मंत्री)  पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री
44. संजीव कुमार बलियान (राज्य मंत्री)  पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन राज्य मंत्री
45. धोत्रे संजय शमराव (राज्य मंत्री)  मानव संसाधन विकास, संचार और इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री
46. अनुराग सिंह ठाकुर (राज्य मंत्री)  वित्त और कॉरपोरेट मामले राज्य मंत्री
47. सुरेश अंगादि (राज्य मंत्री)  रेल राज्य मंत्री
48. नित्यानंद राय (राज्य मंत्री)  गृह राज्य मंत्री
49. वी मुरलीधरन (राज्य मंत्री)  विदेश, संसदीय कार्य राज्य मंत्री
50. रेणुका सिंह (राज्य मंत्री)  आदिवासी मामलों की राज्य मंत्री
51. सोम प्रकाश (राज्य मंत्री)  वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री
52. रामेश्वर तेली (राज्य मंत्री)  खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री
53. प्रताप चंद्र सारंगी (राज्य मंत्री)  सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम और पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य पालन राज्य मंत्री
54. कैलाश चौधरी (राज्य मंत्री)  कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री
55. देबाश्री चौधरी (राज्य मंत्री)  महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री
56. अर्जुन राम मेघवाल (राज्य मंत्री)  संसदीय कार्य, भारी उद्योग एवं सार्वजनिक उद्यम राज्य मंत्री
57. रतन लाल कटारिया (राज्य मंत्री)  जलशक्ति और सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण राज्य मंत्री

 

 

 


लेखक के बारे में

Shahnawaz Sadique is a digital marketing powerhouse with over 15 years of experience in the industry. His expertise encompasses a wide range of skills, from content writing and affiliate marketing to product launches and email campaigns. With 15 years of experience in social media, SMM, and SEO, he's an expert at helping businesses increase their online reach. From travel to business, education, media, tech, and cyber security, Shahnawaz has a proven track record of delivering results for clients across various sectors. Shahnawaz is also working as Sr. Digital Marketing Manager @ IBC24 News. He has a 9+ years of releveant experince in news industry as well. Want to take your media company to the next level? Look no further than Shahnawaz Sadique, He has been featured in top publications like FoxNews, Yahoo, MSN, WordStream, TastyEdits, LifeWire, SheFinds , Tech.Co and many more. the ultimate digital marketing pro.