मिजोरम में तस्करी कर लायी गयी लगभग 18 करोड़ रुपये की सुपारी, पोस्ता दाना ​​जब्त

मिजोरम में तस्करी कर लायी गयी लगभग 18 करोड़ रुपये की सुपारी, पोस्ता दाना ​​जब्त

मिजोरम में तस्करी कर लायी गयी लगभग 18 करोड़ रुपये की सुपारी, पोस्ता दाना ​​जब्त
Modified Date: September 26, 2026 / 03:23 pm IST
Published Date: September 26, 2026 3:23 pm IST

आइजोल, 26 सितंबर (भाषा) सुरक्षा बलों ने मिजोरम के चंफाई जिले से तस्करी कर लाए गए सुपारी और पोस्ता दाना जब्त किए हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 18 करोड़ रुपये है। असम राइफल्स की तरफ से शनिवार को यह जानकारी दी गयी।

उसने कहा कि एक सूचना के आधार पर, असम राइफल्स, राजस्व आसूचना निदेशालय, जिला पुलिस और सीमा शुल्क विभाग से जुड़े बल के एक संयुक्त दल ने बृहस्पतिवार को रुआंटलांग इलाके में तलाशी अभियान चलाया और प्रतिबंधित सामान जब्त किया।

बयान में कहा गया, “इस अभियान में तस्करी कर लाए गए सुपारी के 1,571 बोरे (जिनका वजन 1.25 लाख किलोग्राम से ज्यादा था) और पोस्ता दाने के 424 बोरे (जिनका वजन 25,440 किलोग्राम था) बरामद किए गए।”

इसमें कहा गया कि 17.89 करोड़ रुपये मूल्य की जब्त की गई खेप को आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई के लिए चंफाई में सीमा शुल्क विभाग को सौंप दिया गया।

भाषा

प्रशांत दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में